बल्देवगढ़: बल्देवगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का तहसीलदार एवं थाना प्रभारी ने किया औचक निरीक्षण
बल्देवगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का तहसीलदार एवं थाना प्रभारी के द्वारा औचक निरीक्षण किया गया।जिसमें समस्त वार्डों को चेक किया।साथ ही अस्पताल परिसर में सीसीटीवी कैमरे की संख्या बढ़ाने की बात कही।अस्पताल परिसर के शौचालय में गंदगी पाई गई।जिस पर तहसीलदार अरविंद यादव एवं थाना प्रभारी मनोज सोनी के द्वारा अस्पताल के कर्मचारियों को साफ़ सफ़ाई के निर्देश दिए।