बल्देवगढ़: बल्देवगढ़ पुलिस थाना परिसर में आगामी त्यौहारों को लेकर शांति समिति की बैठक की गई आयोजित
बल्देवगढ़ थाना परिसर में आगामी त्योहारों को लेकर आज शाम 5:00 बजे से शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।जिसमें बल्देवगढ़ SDM श्रीमती भारती देवी मिश्रा, तहसीलदार अरविंद यादव एवं समस्त विभागों के अधिकारी कर्मचारी शामिल रहे।SDM के द्वारा समस्त लोगों को बताया कि सभी धर्मों के लोग अपने-अपने त्योहारों को शांति और सौहार्द के साथ मनाए।और शासन की गाइडलाइन का पालन करें।