☀️ छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस पर बिहान की सोलर दीदियों ने बढ़ाया बलौदाबाजार जिले का मान 🌿
जिला बलौदाबाजार-भाटापारा, छत्तीसगढ़ | बिहान (CGSRLM)
छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के गौरवशाली अवसर पर जिला बलौदाबाजार-भाटापारा के लिए गर्व का क्षण सामने आया, जब बिहान की सोलर दीदियों श्रीमती संगीता धृतलहरे एवं सुश्री प्रियंका ने राज्य स्तरीय स्टॉल में प्रतिभागी के रूप में भाग लेकर जिले को गौरवान्वित किया।
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (DAY-NRLM) अंतर्गत बिहान से जुड़ी ये सोलर दीदियां, शुभ महिला संकुल संगठन, बनसांकरा, विकासखंड सिमगा से संबंधित हैं। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली बिल योजना के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को सौर ऊर्जा के क्षेत्र में प्रशिक्षित कर उन्हें आत्मनिर्भर उद्यमी बनाने की दिशा में बिहान द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
राज्य स्तरीय आयोजन में सोलर दीदियों की सहभागिता ग्रामीण महिलाओं के बढ़ते आत्मविश्वास, तकनीकी दक�