बरहरुवा: अग्नि शमन विभाग ने विद्यालय के छात्रों को अग्नि सुरक्षा के लिए किया जागरूक
बरहरवा बाबूलाल नंदलाल बोहरा सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में मंगलवार को अग्नि शमन विभाग के द्वारा एक विशेष जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालय परिवार के द्वारा जहां अग्नि शमन विभाग के मौजूद अधिकारी सुमन कुमार सिंह, साध्वी प्रधान एवं रवि रंजन कुमार को अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया है।