।।समाहरणालय पूर्णिया।।
(जिला जनसंपर्क कार्यालय)
प्रेस विज्ञप्ति:-1052,
दिनांक:-06/08/2026,
==================
अनुमंडल अस्पताल बनमनखी का जिलाधिकारी द्वारा किया गया औचक निरीक्षण।
श्री अंशुल कुमार भा०प्र०से० जिला पदाधिकारी द्वारा गुरुवार को क्षेत्र भ्रमण के दौरान अनुमंडल अस्पताल बनमनखी का औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी महोदय द्वारा प्रसव कक्ष, वार्ड का निरीक्षण किया गया। जिला पदाधिकारी महोदय प्रसव हुए माताओं के साथ रू-ब-रू होते हुए वार्ता किया गया और उन्हें मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त किया गया। इसके बाद जिलाधिकारी द्वारा X- Ray कक्ष का भी निरीक्षण किया गया।X-Ray में उपस्थित रोगियों से वार्ता किया गया और उन्हें प्राप्त होनेवाली दवा की जानकारी ली गई। रोगी के द्वारा बताया गया कि उन्हें सभी दवा हॉस्पिटल से ही प्राप्त हुए।
जिला पदाधिकारी द्वारा जीविका के द्वारा लिये जानेवाले भोजन की जानकारी प्राप्त की गई।
मौके पर जीविका के भोजन संचालक को गुणवत्तापूर्ण भोजन ससमय सुलभ कराने का निर्देश दिया गया।
जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा अस्पताल की बिजली एवं साफ-सफाई का भी अवलोकन किया गया।
जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा मौके पर उपस्थित प्रभारी उपाधीक्षक एवं अस्पताल प्रबंधक को निर्देशित किया गया कि अस्पताल व्यवस्था मे सुधार लाए एवं अस्पताल से होने वाले रेफर केस में कमी लाए। आवश्यकता होने पर ही रेफर करें।
Purnia, Bihar | Aug 6, 2026