समाहरणालय पूर्णिया,
जिला जनसंपर्क कार्यालय,
प्रेस विज्ञप्ति:-1053,
दिनांक:-06 अगस्त 2026,
==================
जिलाधिकारी द्वारा विभिन्न आवासीय कल्याण छात्रावास का किया गया औचक निरीक्षण।
श्री अंशुल कुमार भा•प्र•से• जिला पदाधिकारी द्वारा गुरुवार को क्षेत्र भ्रमण के दौरान अनु० जाति एवं अनु० जन जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित डा0 भीम राव अम्बेडकर आवासीय विद्यालय जानकीनगर एवं डा0 अम्बेडकर कल्याण छात्रावास, सुमरित उच्च विद्यालय बनमनखी संख्या 01 एवं 02 का औचक निरीक्षण किया गया।
जिला पदाधिकारी द्वारा जानकीनगर आवासीय विद्यालय के निरक्षण के क्रम में छात्रावास में चल रहें मरम्मति कार्य का जायजा लिया गया।मौके पर उपस्थित कार्यपालक अभियंता भवन निर्माण निगम को तय समय पर गुणवत्ता के साथ कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया गया।
विद्यालय का संचालित मेस एवं पठन-पाठन कार्य का भी जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा जायजा लिया गया तथा कई आवश्यक दिशा-निर्देश प्रधानाचार्य एवं जिला कल्याण पदाधिकारी को दिया गया।
छात्रावास संख्या 01 एवं 2
में जहां पर अनु० जन जाति के छात्र आवासित है। निरीक्षण के दौरान छात्रावास की साफ- सफाई एवं अन्य कार्य संतोषजनक पाया गया। छात्रों द्वारा कुछ खेल सामग्री की मांग की गई। मौके पर जिला पदाधिकारी द्वारा खेल सामग्री की आपूर्ति हेतु जिला कल्याण पदाधिकारी को निर्देशित किया गया।
जिलाधिकारी द्वारा छात्रों से रूबरू होकर पठन पाठन एवं विभिन्न सुविधाओं के बारे में जानकारी ली गई।
छात्रों द्वारा संतोषजनक जवाब दिया गया।
1 views | Purnia, Bihar | Aug 6, 2026