मंडला: कलेक्टर ने ग्राम टिकरिया स्थित राजा शंकर शाह रघुनाथ शाह आदिवासी बालक छात्रावास आश्रम का किया औचक निरीक्षण
Mandla, Mandla | Apr 16, 2026 कलेक्टर राहुल नामदेव धोटे ने गुरुवार को दोपहर 2: 30 बजे जिले के ग्राम टिकरिया स्थित ’राजा शंकर शाह रघुनाथ शाह आदिवासी बालक छात्रावास आश्रम’ का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान छात्रावास के सभी छात्र स्कूल गए हुए थे। कलेक्टर ने छात्रावास की अधोसंरचना, साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया।