सूरजगढ़: सूरजगढ़ा पुलिस ने चार गैर-जमानती वारंटी को किया गिरफ्तार, पेशी के लिए लखीसराय कोर्ट भेजा
सूरजगढ़ा पुलिस ने चार गैर जमानती वारंटी को गिरफ्तार कर बुधवार अपराह्न 12 बजे उसे सूरजगढ़ा थाना से पेशी के लिए लखीसराय कोर्ट भेजा है. मामले में पुलिस ने खेलतरणीय स्थान गांव के रहने वाले सहदेव यादव के पुत्र सरदारी यादव को तथा फुलेना यादव के दो पुत्रों रणवीर यादव ललन यादव को गिरफ्तार किया है. इधर बरतल्ला सूरजगढ़ा से वारंटी विक्की कुमार को गिरफ्तार किया गया.