सरीला: सुरक्षित मातृत्व अभियान के 10 वर्ष पूर्ण होने पर सीएचसी सरीला में विशेष कैंप आयोजित, 42 गर्भवतियों की हुई जांच
सरीला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के 10 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सरीला में विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य परीक्षण के साथ सुरक्षित मातृत्व को बढ़ावा देना रहा।