काको: मुहर्रम और सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम का आया बयान
Kako, Jehanabad | Jun 23, 2026 जहानाबाद में मुहर्रम पर्व और 24 जून की सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। डीएम छिरिङ वाई भूटिया और एसपी कोटा किरण कुमार ने बैठक कर मुहर्रम जुलूस में डीजे व घातक हथियारों पर प्रतिबंध लगाया, जबकि सिपाही भर्ती परीक्षा के लिए 8 केंद्रों पर सीसीटीवी, बायोमेट्रिक जांच, मोबाइल जैमर और अतिरिक्त पुलिस बल की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।