आगरा: थाना रकाबगंज पुलिस ने पकड़ा ₹15000 का इनामी शातिर चोर, कार्रवाई कर भेजा जेल
आगरा की थाना रकाबगंज पुलिस,सर्विलांस टीम और एस ओ जी टीम ने संयुक्त ऑपरेशन में 15 हजार रूपये के इनामी शातिर चोर को गिरफ्तार कर लिया है।सतीश उर्फ़ सेट्टी शातिर अपराधी है जिस पर एक दर्जन मुक़दमे दर्ज हैं। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जिसके कब्जे से पुलिस को एक 315 बोर का तमंचा और एक ज़िंदा कारतूस भी मिला है।