आगरा: कोलंबिया के 40 लोगों के प्रतिनिधिमंडल ने किया ताजमहल का दीदार, ताज सुरक्षा पुलिस व CISF ने सुरक्षा के किए कड़े इंतजाम
कोलंबिया से 40 लोगों का एक प्रतिनिधिमंडल आज ताजमहल पहुंचा और ताजमहल का दीदार किया इस, दौरान ताज सुरक्षा पुलिस व CISF के द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए, प्रतिनिधिमंडल ने ताजमहल की पच्चीकारी के बारे में जानने की उत्सुकता दिखाई एवं ताजमहल के साए में जमकर फोटो शूट भी कराया। ताजमहल की खूबसूरती देखकर पूरा प्रतिनिधिमंडल मंत्रमुग्ध हो गया।