आगरा: कड़ी सुरक्षा के बीच 28 देशों की विश्व सुंदरियों ने किया ताजमहल का दीदार
28 देश की विश्व सुंदरिया आज आगरा पहुंची, आगरा पहुंचकर उन्होंने ताजमहल का दीदार किया, इस दौरान उन्होंने गोल्फ कार्ट की सवारी का लुत्फ उठाया, साथ ही ताजमहल की खूबसूरती की सराहना की, इस दौरान ताज सुरक्षा पुलिस के द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे, विश्व सुंदरियों ने ताजमहल के साए में जमकर फोटोशूट कराया।