आगरा: कलयुगी बेटे ने बुजुर्ग माँ बाप को निकाला घर से बाहर, थाना रकाबगंज के रहने वाले दंपति ने डीसीपी सिटी से लगाई गुहार
आगरा के थाना रकाबगंज क्षेत्र के इदगाह कटघर में रहने वाले पति पत्नी अपने ही दो बेटे और बहु की शिकायत लेकर जिला मुख्यालय पहुंचे। बुजुर्ग दंपत्ति अपने ही बेटे बहू के जुल्म की दास्तां बयान करते हुए भावुक हो गए।पीड़ित बानो ने अपने पति जमील उर्फ मुन्ना के साथ डीसीपी सिटी सूरज राय से मुलाकात की और अपने ऊपर हो रहे जुल्म के बारे में बताया।