बड़ामलेहरा में यादव समाज को लेकर उठे सवाल, गाली-गलौज के आरोपों पर कार्रवाई की मांग
“बड़ामलेहरा में यादव समाज नहीं है क्या?”—सोशल मीडिया पर वायरल एक बयान में कुछ लोगों पर कथित तौर पर गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार के आरोप लगाते हुए पुलिस प्रशासन से कार्रवाई की मांग की गई है।
बयान में छतरपुर के छत्रसाल चौराहे पर हुई कथित घटना का भी जिक्र किया गया है और समाज के लोगों से एकजुट होने की अपील की गई है।
साथ ही पुलिस प्रशासन को चेतावनी दी गई है कि यदि कथित आरोपियों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो बड़ामलेहरा में आंदोलन किया जाएगा।
SP छतरपुर और कलेक्टर से मामले में निष्पक्ष जांच एवं उचित कार्रवाई की मांग की गई है।
⚠️ नोट: पोस्ट में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। किसी भी पक्ष की पुष्टि/प्रतिक्रिया सामने आने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।
#Badamlehara #Chhatarpur #YadavSamaj #ChhatarpurNews #BundeliBhaukaalNews #BreakingNews