हरिद्वार: दिहाड़ी मजदूर के पेट में चाकू घोंपने वाला नगर कोतवाली पुलिस ने सर्वानंद घाट से किया गिरफ्तार
नगर कोतवाली पुलिस ने सर्वानंद घाट के पास से दिहाड़ी मजदूर के पेट में चाकू घोंपने वाले को गिरफ्तार किया है। नगर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक कुंदन सिंह राणा का कहना है कि आरोपी करन ने पड़ोस में रहने वाले पेशे से दिहाड़ी मजदूर सुनील के पेट में चाकू घोंप दिया जिसे गंभीर हालत में ऋषिकेश स्थित एम्स भर्ती कराया गया है। पुलिस को चाकू और खून सनी कमीज बरामद हुई है