हरिद्वार: CM पुष्कर सिंह धामी के 49वें जन्मदिन पर भाजपाइयों ने दक्ष प्रजापति मंदिर और मां गंगा का किया दुग्धाभिषेक
उत्तराखंड के CM पुष्कर सिंह धामी के 49वें जन्मदिन पर शहर भर में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। पूर्व विधायक और वरिष्ठ भाजपा नेता संजय गुप्ता के नेतृत्व में भाजपाईयों ने कनखल स्थित दक्ष प्रजापति मंदिर में भगवान शिव और मां गंगा का दुग्धाभिषेक किया और उनकी लंबी उम्र की कामना की। इस मौके पर भाजपाईयों ने कहा कि सीएम धामी के नेतृत्व में राज्य विकास की राह पर है।