हरिद्वार: सिडकुल स्थित फैक्ट्री से लाखों के कच्चे माल की चोरी करने वाले को पुलिस ने किया रावली महदूद मार्ग से गिरफ्तार
सिडकुल थाना पुलिस ने बीती 14 सितंबर को क्षेत्र में स्थित एक फैक्ट्री से लाखों के कच्चे माल की हुई चोरी के मामले में एक को रावली महदूद मार्ग से गिरफ्तार किया है। रावली महदूद से गिरफ्तार किया गया आरोपी योगेंद्र प्रताप सिंह यूपी के रायबरेली का रहने वाला है और यहां फैक्ट्रियों में कच्चे माल की सप्लाई करता था। फैक्ट्री मालिक की तहरीर पर उसे गिरफ्तार किया गया है।