जगदलपुर: फूड इंस्पेक्टर की नौकरी लगाने के नाम पर ₹1.91 लाख की ठगी, दुर्ग-भिलाई से आरोपी गिरफ्तार
फूड इंस्पेक्टर के पद पर नौकरी लगाने का झांसा देकर 1 लाख 91 हजार 500 रुपये की ठगी करने वाले आरोपी को बस्तर पुलिस ने दुर्ग-भिलाई से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने मंत्रालय रायपुर में अपनी अच्छी पहचान होने का हवाला देकर प्रार्थी को नौकरी दिलाने का भरोसा दिया था। रकम लेने के बाद आरोपी लगातार प्रार्थी को टालता रहा और घटना के बाद मोबाइल बंद कर फरार हो गया था।