साल्हावास: जिला भर में 37 नाके लगाकर व भीड़भाड़ वाले एरिया में सादे कपड़ों में पुलिसकर्मियों द्वारा रखी जा रही नजर -पुलिस उपायुक्त
होली पर्व के दौरान शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस उपायुक्त झज्जर डॉक्टर अर्पित जैन ने जिला के सभी थाना प्रबंधकों और चौकी प्रभारीओ को कड़े निर्देश जारी किए हैं। पुलिस कर्मियों को दिए निर्देशों में पुलिस उपायुक्त ने कहा कि शराब पीकर हुड़दंग करने वालों पर कड़ी नजर रखते हुए उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करें। संवेदनशील स्थानो पर नाकाबंदी की गई है।