साल्हावास: थाना साल्हावास अंतर्गत जानलेवा हमला करने मामले में आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार,कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत भेजा
जानलेवा हमला करने के मामले में एक आरोपी काबू।झज्जर पुलिस की टीम ने जानलेवा हमला करने के मामले में कार्रवाई करते हुए एक और आरोपी को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की। पकड़े गए आरोपी की पहचान महिपाल निवासी बोडीया जिला झज्जर के तौर पर की गई। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे अदालत झज्जर में पेश किया गया। जहा से आरोपी न्यायिक हिरासत भेज दिया गया।