बंजरिया: राज्य सरकार के संयुक्त सचिव सुनील कुमार तिवारी ने पँचरुखा मध्य व जनेरवा में सहयोग शिविर का निरीक्षण किया
राज्य सरकार के संयुक्त सचिव सुनील कुमार तिवारी गुरुवार को पँचरुखा मध्य व जनेरवा पंचायत के सहयोग शिविर का निरीक्षण किया। इस दौरान वे गोबरी पंचायत सरकार भवन में शिकायतकर्ता से बात की। बीडीओ अजय कुमार प्रिंस ने बताया कि शिविर में प्रतिदिन आवेदन लिया जा रहा है। ज्यादातर लोग फसल क्षतिपूर्ति अनुदान,मक्के की फसल खराब,नल जल योजना,आवास योजना के बारे शिकायत ल रहे है।