सदर: वकील के घर पर कथित हमले से अधिवक्ताओं में आक्रोश, पुलिस कमिश्नर से न्याय की गुहार लगाई
वाराणसी के लक्सा थाना क्षेत्र में एक अधिवक्ता के घर पर कथित मारपीट, घर में घुसकर हमला और लूट के आरोपों को लेकर अधिवक्ताओं में भारी आक्रोश है। पीड़ित अधिवक्ता ने एफआईआर दर्ज कर कुछ लोगों पर हमला और सोने की चेन लूटने का आरोप लगाया है। इस मामले को लेकर सेंट्रल बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने पुलिस कमिश्नर से मुलाकात कर दोषियों की जल्द गिरफ्तारी, निष्पक्ष जांच औ