सादुलशहर: भाजपा कार्यकर्ताओं ने सादुलशहर में चलाया लाभार्थियों से संपर्क अभियान
भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल सादुलशहर के द्वारा केंद्रीय नेतृत्व के आदेश अनुसार व प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर शहर के भिन्न-भिन्न वार्डों के विभिन्न बूथों पर लाभार्थियों से संपर्क किया गया। इस कार्यक्रम में लाभार्थी व्यक्तियों के घरों पर जाकर उनको प्रधानमंत्री मोदी के द्वारा भेजा गया पत्र दिया गया व प्रधानमंत्री मोदी की योजनाओं के बारे में उनकी राय जानी गई।