सादुलशहर: 9 मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत का होगा आयोजन, राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन को लेकर पंचायत समिति सादुलशहर में हुई बैठक
राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार आगामी 9 मार्च को पूरे भारतवर्ष में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा।इसके सफल आयोजन को लेकर जिला एवं सेशन न्यायाधीश श्री गंगानगर सत्यनारायण व्यास के निर्देशानुसार अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश श्री गंगानगर सचिव गजेन्द्र सिंह तेनगुरिया ने पंचायत समिति सादुलशहर में बैठक का आयोजन किया।