इटावा: सदर क्षेत्र में यातायात पुलिस ने मोडिफाई साइलेंसर वाली 3 बुलट बाइकों पर की कार्रवाई, 120 वाहनों की जांच कर ₹85 हजार वसूले
Etawah, Etawah | Dec 5, 2024 इटावा SSP संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में यातायात प्रभारी सूबेदार सिंह ने गुरुवार को वाहन चेकिंग अभियान चलाया। जिसमें मॉडिफाई साइलेंसर लगी 1 बुलेट बाइक का चालान कर 207 MV एक्ट में सीज किया। वहीं 2 बुलट बाइक के साइलेंसर को हटवाया। साथ ही ब्लैक फिल्म, प्रेशर हॉर्न, सीट बेल्ट, पर शाम 7 बजे 120 वाहनों को चैक कर 85 हजार का शमन शुल्क बसूला गया।