इटावा: चितभवन गांव में बाइक और ट्रैक्टर की भिड़ंत में बाइक सवार युवक घायल, जिला अस्पताल में इलाज जारी
Etawah, Etawah | Dec 5, 2024 चम्पानेर निवासी आशीष पुत्र रामबली गुरूवार 4 बजे बाइक से जा रहा था। तभी इकदिल थाना क्षेत्र के चितभवन गांव में ट्रेक्टर चालक ने अचानक ट्रेक्टर मोड़ दिया। जिससे बाइक सवार अनियंत्रित हो गया और ट्रेक्टर से टकराकर घायल हो गया। वहीं राहगीरों की सूचना पर पहुँचे परिजनों ने उन्हें घयाल अवस्था में जिला अस्पताल पहुँचाया। जहां डॉक्टर की देख-रेख में उपचार जारी हैं।