इटावा: भरथना इलाके के कुंअरा में बाइक से गिरकर व्यक्ति की दर्दनाक मौत, पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम प्रक्रिया शुरू की
Etawah, Etawah | Dec 5, 2024 भरथना इलाके के कुंअरा में बाइक से गिरकर व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई है। बुधवार शाम करीब 6:30 बजे लोकपुरा निवासी लालसिंह जो कि भाई अमन के साथ मे भरथना से अपने घर लोकपुरा जा रहे थे तभी बाइक से गिरकर मौत हो गई, पुलिस ने गुरुवार सुबह करीब 11:30 बजे शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा जांच में जुटी हुई है।