बरेली: रुहेलखंड यूनिवर्सिटी में IRINS अकाउंट अनिवार्य, VC के आदेश पर विनीता जैन को बनाया गया कोऑर्डिनेटर
बरेली के महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय में कुलपति प्रोफेसर केपी सिंह के आदेश पर शिक्षकों व रिसर्च स्कॉलर्स के लिए IRINS अकाउंट पंजीकरण अनिवार्य कर दिया गया है। इस प्रक्रिया के संचालन हेतु डॉ. विनीता जैन को IRINS कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया गया है, जो पंजीकरण और मार्गदर्शन की जिम्मेदारी संभालेंगी।