काशी विश्वनाथ मंदिर में वीआईपी दर्शन के नाम पर अवैध वसूली का आरोप, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री से कार्रवाई की मांग
वाराणसी। काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन व्यवस्था को लेकर विवाद सामने आया है। संगठन प्रमुख मनोज विकट ने आरोप लगाया है कि मंदिर परिसर में वीआईपी दर्शन के नाम पर श्रद्धालुओं से धन लेकर विशेष दर्शन कराए जा रहे हैं, जबकि गरीब एवं मध्यम वर्ग के श्रद्धालुओं को लंबी कतारों में घंटों इंतजार करना पड़ता है।
मनोज विकट का कहना है कि काशी विश्वनाथ मंदिर में देश-विदेश से प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान शिव के ज्योतिर्लिंग के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कई श्रद्धालुओं को लंबी कतारों में खड़े रहने के बावजूद बिना दर्शन किए वापस लौटना पड़ता है। उनका यह भी आरोप है कि मंदिर परिसर में मौजूद कुछ पुजारियों और ड्यूटी पर तैनात कुछ पुलिसकर्मियों की मिलीभगत से वीआईपी दर्शन के नाम पर अवैध वसूली की जा रही है।
उन्होंने यह भी कहा कि मंदिर में मोबाइल फोन ले जाने पर प्रतिबंध होने के कारण श्रद्धालु कथित अवैध वसूली का वीडियो या अन्य साक्ष्य सार्वजनिक नहीं कर पाते।
संगठन प्रमुख ने इस पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने तथा वीआईपी दर्शन के नाम पर होने वाली कथित अवैध वसूली पर रोक लगाने की मांग की है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर सभी श्रद्धालुओं के लिए समान एवं सुगम दर्शन व्यवस्था सुनिश्चित करने की अपील की है।
#बरेलीन्यूज़लाइव
#वायरल
#मनोजविकेटगरीबशक्तदल