नवादा: नवादा नगर परिषद में निर्विरोध गठित हुई सशक्त स्थायी समिति, डीएम रवि प्रकाश की देखरेख में पूरी हुई चुनावी प्रक्रिया
Nawada, Nawada | Apr 15, 2026 नवादा नगर परिषद की सशक्त स्थायी समिति का गठन निर्विरोध रूप से कर दिया गया है। जिला मजिस्ट्रेट रवि प्रकाश की देखरेख में समाहरणालय में आयोजित प्रक्रिया में सभी 44 वार्डों के पार्षद एकमत हो गए। नामांकन के बाद किसी भी विरोध के अभाव में पांच पार्षदों को निर्विरोध चुना गया।