लालगंज: महिमा का पुरवा गांव में बिजली का तार टूटने से खेत में लगी आग, चार बीघा गेहूं की फसल जलकर हुई राख
लालगंज कोतवाली क्षेत्र के महिमापुर गांव में शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे बिजली का तार टूटकर खेत में गिरने से भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास खड़ी गेहूं की फसल को अपनी चपेट में ले लिया। आग की चपेट में आकर गांव निवासी रमेश तिवारी, राजीव शुक्ल तथा त्रिभुवन नाथ की चार बीघा से अधिक गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। आग लगने की सूचना म