ब्रेकिंग न्यूज़
*बुढ़वा मंगल पर दंदरौआ धाम के लिए पुलिस प्रशासन का बड़ा अलर्ट! भारी वाहनों का प्रवेश रहेगा बंद*
भिण्ड | 22 सितंबर को बुढ़वा मंगल के पावन अवसर पर प्रसिद्ध दंदरौआ धाम मंदिर में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए भिण्ड पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा एवं सुचारू यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
*मुख्य बिंदु एवं ट्रैफिक एडवाइजरी*:
*भारी वाहनों पर प्रतिबंध*:
दिनांक 21 सितंबर 2026 से 22 सितंबर 2026 की रात्रि 12:00 बजे तक दंदरौआ धाम की ओर आने-जाने वाले निर्धारित मार्गों पर भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा।
*पैदल श्रद्धालुओं की सुरक्षा:*
बड़ी संख्या में पैदल श्रद्धालुओं के आवागमन की संभावना को देखते हुए आमजन से अपील की गई है कि प्रतिबंधित मार्गों पर वाहन न ले जाएं।
*वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें:*
सभी वाहन चालकों से अनुरोध है कि पुलिस द्वारा निर्धारित वैकल्पिक डायवर्जन मार्गों का ही उपयोग करें।
पुलिस अधीक्षक, भिण्ड की अपील:*
"*बुढ़वा मंगल के पावन अवसर पर दंदरौआ धाम आने वाले* श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।"