श्री बद्रीनाथ धाम के गर्भगृह में स्पाई कैमरे से अवैध वीडियो और फोटो रिकॉर्डिंग करते हुए मुंबई निवासी जयप्रकाश पांडे को चमोली पुलिस ने पकड़ लिया।
मंदिर की सुरक्षा, गोपनीयता और धार्मिक मर्यादा का उल्लंघन करने पर उत्तराखण्ड पुलिस अधिनियम की धारा 81 के तहत चालान किया गया। पुलिस ने मौके पर ही सभी रिकॉर्ड किए गए वीडियो और फोटो डिलीट कराए तथा श्रद्धालुओं से मंदिर के नियमों का पालन करने की अपील की।
Dehradun, Dehradun | Jul 6, 2026