मुगलसराय: गौसिया मस्जिद के पास से गोवध मामले का वांछित आरोपी गिरफ्तार, मुगलसराय पुलिस ने ₹11,500 नकद किए बरामद
मुगलसराय पुलिस ने गोवध निवारण अधिनियम के तहत दर्ज मामले में फरार चल रहे वांछित आरोपी मोहम्मद सैफ को आज उसके घर के पास गौसिया मस्जिद के निकट से गिरफ्तार किया। पुलिस ने शुक्रवार दोपहर 12 बजे बताया की आरोपी के पास से 11,500 रुपये नकद बरामद किए हैं। आरोपी 20 जून को सतपोखरी में हुई गोमांस बरामदगी के मामले में फरार चल रहा था। मामले में विधिक कार्रवाई की जारी है।