हुज़ूर: भोपाल: कमला नगर पुलिस ने कुख्यात बदमाश सोनू एंजल को शाहपुरा से गिरफ्तार किया
Huzur, Bhopal | Jul 10, 2025 भोपाल के कमला नगर पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे कुख्यात बदमाश सोनू एंजल को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी शाहपुरा इलाके के एक घर में छिपा था। पुलिस की घेराबंदी देख उसने भागने और विरोध करने की कोशिश की, लेकिन टीम ने दबोच लिया। पांच महीने पहले कमला नगर में युवक पर जानलेवा हमले के मामले में वह फरार था|