हुज़ूर: छोला मंदिर इलाके में हत्या मामले के गवाह राजा खटीक ने काटा खुद का गला, पुलिस पर लगाए आरोप
Huzur, Bhopal | Jul 10, 2025 भोपाल के छोला मंदिर इलाके में बदमाश राजा खटीक ने खुद का गला काट लिया। घायल अवस्था में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना बुधवार रात की है जो गुरुवार को सामने आई है| राजा, 29 जून को हुए अमित वर्मा हत्याकांड का मुख्य गवाह है। घटना के बाद उसने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर टीआई सुरेशचंद्र नागर और स्टाफ पर गला काटने और हत्या की कोशिश का आरोप लगाया|