हुज़ूर: भोपाल स्टेशन पर मिली लापता बच्चियां, RPF ने 'ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते' के तहत किया रेस्क्यू
Huzur, Bhopal | Jul 10, 2025 दिल्ली से नाराज होकर बिना बताए निकलीं तीन नाबालिग लड़कियां भोपाल स्टेशन पर मिलीं। प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर गश्त कर रहे ASI राघवेंद्र सिंह ने उन्हें डरी-सहमी हालत में देखा। महिला आरक्षक उमा पटेल को बुलाकर लड़कियों से बातचीत की गई। पता चला कि वे मां-बाप की डांट से नाराज होकर किसी भी ट्रेन में बैठकर भोपाल आ गई थी|