स्वार तथा आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में महाशिवरात्रि का पर्व रविवार को बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है।भोले बाबा के भक्त मंदिरों में पहुंचकर जलाभिषेक और पूजा-अर्चना कर रहे हैं।मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी-लंबी कतारें देखने को मिलीं, जहां भक्त “हर-हर महादेव” के जयघोष के साथ भगवान शिव का जलाभिषेक कर रहे हैं।