कानपुर: ग्वालटोली में दबंगों ने बीच सड़क पर युवक को पीटा, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
ग्वालटोली थाना क्षेत्र में दबंगों ने क्षेत्र के ही एक युवक की बीच सड़क पर पिटाई कर दी। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर पुलिस आयुक्त से प्रकरण की शिकायत की गई।वीडियो सोशल मीडिया पर गुरुवार सुबह 8 बजे वायरल हो गया। थाना प्रभारी ने बताया दो पक्षों के बीच आपस में विवाद हुआ था।आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।