कानपुर: जाजमऊ में लेदर फैक्ट्री में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू
जाजमऊ थाना क्षेत्र अंतर्गत लेदर फैक्ट्री में गुरुवार सुबह 8:00 बजे आग लगने से हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आग विकराल रूप लेने लगी। फायर अधिकारी दीपक शर्मा ने जानकारी दी आग की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए फायर स्टेशन जाजमऊ से दो वाहन अतिशीघ्र घटनास्थल पर पहुंचे और आग को पूर्ण रूप से बुझा दिया गया। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है।