कानपुर: कर्रही में कार चालक ने साइकिल सवार को टक्कर मारकर 25 मीटर तक घसीटा, हुई मौत
बर्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत कर्रही में पवन नाम के युवक ने गुब्बारा बेच रहे साइकिल सवार अधेड़ को टक्कर मार दी और 25 मीटर तक घसीटता ले गया।दुर्घटना में अधेड़ की मौत हो गई।क्षेत्रीय लोगों ने कार चालक को पकड़ कर पुलिस को सूचना दी।थाना प्रभारी ने बुधवार शाम 6 बजे बताया मृतक की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।