कानपुर: फजलगंज में नाबालिग कार सवार ने अधेड़ को मारी टक्कर, जिससे हुई मौत
फजलगंज थाना क्षेत्र में नाबालिग कार सवार ने सरोजिनी नगर निवासी अनिल कुमार श्रीवास्तव को टक्कर मार दी। घायल अवस्था में उन्हें हैलेट अस्पताल ले जाया गया,जहां उनकी मौत हो गई।थाना प्रभारी ने बुधवार शाम 6 बजे बताया आरोपी चालक को थाने लाया गया है।कार को कब्जे में लिया गया है।आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।