बहराइच जिले के हरदी थाना क्षेत्र के सिपहिया पिहुली इलाके में एक महिला को सांप ने काट लिया। रूपा देवी ने बताया कि वह घर में रखी मिट्टी की डेहरी की सफाई कर रही थी, तभी सांप ने उसे काट लिया। महिला को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल लाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।