बहराइच: गायघाट के पास मांगलिक कार्यक्रम से लौट रहे बाइक सवार की सड़क हादसे में हुई मौत, पुलिस जांच में जुटी
बहराइच जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। समझावन गौढी निवासी सुनील कुमार वर्मा किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने अपने ससुराल गया हुआ था। बुधवार रात अपनी बहनोई की बाइक से वापस गांव आ रहा था, तभी गायघाट के पास सड़क हादसे में उसकी मौत हो गई। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस जाच में जुट गई है।