सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल ने पैतृक गांव पूनियों का तला में किया मतदान, मतदाताओं से अधिकाधिक मतदान की अपील
बाड़मेर-जैसलमेर-बालोतरा लोकसभा क्षेत्र के सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल ने अपने पैतृक गांव पूनियों का तला स्थित मतदान केंद्र पर पहुंचकर जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य के निर्वाचन हेतु अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
सांसद बेनीवाल ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती और जनहित में सही प्रतिनिधि के चयन के लिए प्रत्येक मत का अपना विशेष महत्व है। मतदान केवल हमारा संवैधानिक अधिकार ही नहीं, बल्कि लोकतंत्र के प्रति हमारी नैतिक जिम्मेदारी भी है।
उन्होंने क्षेत्र के समस्त मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि अधिकाधिक संख्या में मतदान केंद्र पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें और लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं।
मतदाता का एक वोट लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है। इसलिए हर मतदाता अपने मताधिकार का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग कर लोकतांत्रिक व्यवस्था को और सशक्त बनाने में योगदान दें।
जय हिंद! जय संविधान!
Ummeda Ram Beniwal Laxman Singh Godara Harish Chaudhary Govind Singh Dotasra Ashok Gehlot
Barmer, Barmer | Nov 3, 2026