कोल्हन विश्वविद्यालय में हाल ही में प्रकाश में आए 69 लाख के जीएसटी घोटाला मामले में विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से कार्रवाई की गई है। राजभवन के आदेश पर विश्वविद्यालय की ओर से वित्त पदाधिकारी को पदमुक्त कर दिया गया है, वहीं कर्मचारियों की आपूर्ति करने वाली सुपरस्टार एजेंसी और कुछ अन्य अधिकारियों के खिलाफ स्थानीय थाने में प्राथमिक की दर्ज कराई गई है।