चाईबासा: अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन ने सदर अस्पताल में 20 शिशु कन्याओं के बीच किया वस्त्र का वितरण
अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन के द्वारा शनिवार को प्रसुती वार्ड के 20 शीशु कन्याओं के बीच पोशाक एवं खाने का सामान वितरण किया गया। इस अवसर पर सम्मेलन की अध्यक्ष चंचल सराफ ने कहा कि हमेशा अस्पताल के विभिन्न वार्डों में इलाजरत महिलाएं और बच्चियों के बीच कुछ ना कुछ सामग्री वितरण किया जाता है । इस क्रम को आगे बढ़ाते हुए आज सामग्री का वितरण किया गया है।