रांची में होने वाले उलगुलान रैली की सफलता को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा के पश्चिमी सिंहभूम जिला कमेटी की एक बैठक शनिवार को सरनाडीह में हुई। इस बैठक में राज्य के मंत्री दीपक बिरूआ, पूर्व मंत्री जोबा मांझी और विधायक सह जिला अध्यक्ष सुखराम उरांव ने शिरकत किया। बैठक में तय किया गया कि उलगुलान रैली में जिला से 20000 कार्यकर्ता भाग लेने जाएंगे।