चाईबासा: तांतनगर के बारूसाई के पास अनियंत्रित मोटरसाइकिल दुर्घटना ग्रस्त , सवार दो जख्मी
तांतनगर के बारूसाई के पास अनियंत्रित मोटरसाइकिल दुर्घटना ग्रस्त हो जाने से रायकोला निवासी दो भाई 23 वर्षीय गोविंद कुंकल और 26 वर्षीय कर्ण कुंकल जख्मी हो गए है । दोनो घटना के समय जेंजड़ा हाट बाजार जा रहे थे । बारूसाई के पास मोटरसाइकिल अनियंत्रित हो कर दुर्घटना ग्रस्त हो गई । दोनो जख्मियों को मंझारी स्वास्थ केंद्र ले जाया गया । जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनो जख्मियों को सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया ।